राहुल चावला, धर्मशाला: जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर, कांगड़ा के सहयोग से सोमवार को रेडिसन होटल, धर्मशाला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 50 के करीब रक्तदानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया ओर पीड़ित मानवता की सेवा के इस महान पुनीत कार्य में सहभागी बने।
इससे पूर्व जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की वे से रेडिसन होटल के कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण भी दिया गया ओर उनको प्राथमिक सहायता के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।।
इस अवसर पर सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ओम प्रकाश शर्मा ने युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि जब भी इस प्रकार का रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है तो उसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले और इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी बीमार व जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
