By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिक्षा मंत्री ने कठासू में विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिक्षा मंत्री ने कठासू में विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन
himachalNews

शिक्षा मंत्री ने कठासू में विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/06/15 at 4:24 PM
Share
Shimla, 15 June–राज्य के शिक्षा मंत्री  रोहित ठाकुर आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कठासू प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया।

खोड़नी नाला योजना का लोकार्पण

ठाकुर ने 2.95 करोड़ रुपये से तैयार खोड़नी नाला योजना का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह योजना वर्ष 2016-17 में उनके पिछले कार्यकाल में विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड से स्वीकृत करवाई गई थी। 15 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज कठासू गांव तक इस योजना का जल सफलतापूर्वक पहुँचा है, जो स्थानीय लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने बताया कि इस बार योजना की अलाइनमेंट पूरी तरह से तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर पुनःनिर्धारित की गई है, जिससे जल आपूर्ति अधिक सुचारु, टिकाऊ और व्यावहारिक हो पाई है। घर-घर जल वितरण प्रणाली आधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसे पूरे राज्य के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा सकता है।

पटवारखाना बटाड़गलू भवन का उद्घाटन

शिक्षा मंत्री ने पटवार सर्कल बरथाटा-कठासू के अंतर्गत 15 लाख रुपये की लागत से बने पटवारखाना बटाड़गलू भवन का उद्घाटन किया। इसका शिलान्यास उन्होंने 14 दिसंबर 2023 को किया था, और मात्र 15 महीनों में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ।

कोहली से धापली सड़क का लोकार्पण

ठाकुर ने 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित कोहली से धापली सड़क का भी उद्घाटन किया।

132 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ढाई वर्षों के भीतर 132 सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बटाड़गलू से सावड़ा (19 करोड़ रु.) और भगोली से बरथाटा (17 करोड़ रु.) तक सड़क निर्माण प्रगति पर है।

लंगर भवन के लिए भूमि पूजन

कठासू में लंगर भवन की मांग को देखते हुए प्रथम किश्त के रूप में 5 लाख रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से शेष राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी।

पीएचसी बटाड़गलू का निरीक्षण

ठाकुर ने 1.70 करोड़ रुपये से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटाड़गलू के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

खेल प्रतियोगिता में की भागीदारी, युवाओं से संवाद

शिक्षा मंत्री नवयुवक मंडल कठासू द्वारा आयोजित 7वीं पूरण चंद मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी उपस्थित हुए। इसमें 32 टीमों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम है।उन्होंने नवयुवक मंडल कठासू को 50,000 रुपये देने की घोषणा भी की और आम जनता से नशे के विरुद्ध जन आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

TAGGED: Shimla Education minister Rohit thakur
Chandrika June 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक..मोदी सरकार के काम को लोगों तक पहुंचाने की बनी रणनीति
Next Article अब 15 जुलाई को होगा स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण…कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व रहेगा मौजूद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?