By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आचार संहिता का असर: बागवान और किसान नहीं रख सकेंगे 10 लाख से अधिक कैश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > आचार संहिता का असर: बागवान और किसान नहीं रख सकेंगे 10 लाख से अधिक कैश
electionhimachalpolitical

आचार संहिता का असर: बागवान और किसान नहीं रख सकेंगे 10 लाख से अधिक कैश

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/15 at 4:42 PM
Share

अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा बीते कल चुनाव आयोग की ओर से कर दी गई है। चुनावों की घोषणा होने के साथ ही कल रात से ही चुनाव आचार संहिता भी प्रदेश भर में लागू हो गई है। ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया को अमल में ला रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला किन्नौर में चल रहे सेब सीजन के मद्देनजर बागवानों और किसानों को भी 10 लाख से अधिक का कैश अपने पास ना रखने की सलाह प्रशासन की ओर से दी गई है।

किन्नौर जिला में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू की गई है,ऐसे में अब आचार संहिता के बाद प्रशासन सतर्कता के साथ जिला में नियमों की सख्ती से पालना करने के लिए काम करेगा। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में इन दिनों सेब सीजन चला हुआ है ऐसे में आचार संहिता के बाद बागवानों को सेब बेचने के बाद धनराशि को लाने ले जाने मे समस्याए आ सकती है।

आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि किन्नौर जिला में इन दिनों सेब सीजन चला हुआ है। ऐसे में जिला के सेब बागवान सेब की फ़सल को मंडी मे बेचने के बाद अपने साथ लाखों की धनराशि लेकर इधर-उधर जाते है जिसको देखते हुए चुनाव आयोग के समक्ष प्रशासन ने इस विषय को भी रखा था। ऐसे में चुनाव आयोग ने बागवानों को सेब की फ़सल बेचने के बाद धनराशि का हिसाब व कागज अपने साथ रखने के निर्देश दिए है ताकि फ़्लाइंग स्कॉड को मौके पर धनराशि का हिसाब पता चल सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि किन्नौर जिला में आचार संहिता की पूर्ण तरीके से पालना हो उसके लिए प्रशासनिक अधिकारी काम पर लगे हुए है और सेब सीजन में ख़ासकर जिला के बागवान सेब बेचने के बाद 10 लाख से कम राशि ही अपने पास रखने क़ा प्रयास करे या उससे अधिक धनराशि हो तो उसका लेखा जोखा साथ रखे अन्यथा निर्वाचन विभाग सख्ती बरतने से परहेज नहीं करेगा।

TAGGED: cash, code of conduct, farmers, Gardeners
admin October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 28 वर्षीय मिताली की मौत ने खड़े किए कई सवाल, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप
Next Article भोरंज से BJP के टिकट पर पूर्व विधायक अनिल धीमान ने जताई दावेदारी, जानिए चुनाव लड़ने पर क्या बोले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?