नाहन : देवेन्द्र कुमार – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां सरकार अड़चन पैदा करने वाले नियमों को लेकर बदलाव कर रही है। वहीं दूसरी तरफ नए उद्योगों को लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है । मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सिंगल विंडो को खत्म कर और ऑथोरिटी का किया जा रहा गठन
प्रेसवार्ता में हषर्वर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सिंगल विंडो को खत्म कर अथॉरिटी ला रही है और प्रयास किया जा रहा है कि उद्योगपतियों के सामने आने वाली समस्याओं का जल्द निपटारा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि धारा 118 में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, मगर इसका सरलीकरण किया जाएगा ताकि उद्योगपतियों को किसी प्रकार की परमिशन लेने में समस्या का सामना ना करना पड़े।
प्रदेश में लैंड बैंक को किया जाएगा विकसित
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लैंड बैंक को विकसित किया जाएगा ताकि उद्योगपतियों की मांग पर उन्हें आसानी से लैंड मुहैया करवाई जा सके । उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के उद्योगपतियों ने भूमि को लेकर कुछ समस्याएं उनके सामने रखी है। जिनका जल्द निदान किया जाएगा। उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी सामने नहीं आने दी जाएगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कर्ज को लेकर बीजेपी नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं ,मगर हकीकत यह है कि बीजेपी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में करीब 28 हजार करोड़ का कर्ज लेकर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बोझ में धकेला और जब बीजेपी 2017 में सत्ता में आए थे तो कर्ज ना देने की बात करती थी। उन्होंने कहा कि अंतिम 6 माह में बिना किसी बजट के सैकड़ों की संख्या में संस्थान खोल दिए और अपनी चहेते लोगों को लाभ करने के लिए ठेकों के आबंटन भी किए।
