संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से संसद में दिए गए वक्तव्य को लेकर भाजपा उन पर निशाना साध रही हैं। राहुल गांधी की ओर से संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उद्योगपति गौतम अडानी पर निशाना साधा हैं। उनके इस वक्तव्य को भाजपा की ओर से झूठ का पुलिंदा करार दिया जा रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी राहुल गांधी के इस वक्तव्य पर जम कर निशाना साधा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की परत-दर-परत खोलते हुए राहुल गांधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया।
वउन्होंने कहा की जिस प्रकार राहुल गांधी ने झूठ को सच साबित करने का असफल प्रयास कल लोकसभा में किया वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने केवल पूरे देश में सनसनी फैलाने का प्रयास किया हैं। राहुल गांधी और उनका परिवार जमानत व चल रहा हैं, और समस्त जनता जानती हैं कि क्यों चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी किसी के साथ फोटो खिंचवा सकता हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उसके साथ किसी व्यक्ति के निजी संबंध हो, ऐसे तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी ,उनके परिवार के सदस्यों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जैसे अशोक गहलोत के साथ भी कई बड़े व्यापारियों के चित्र हैं,इसका मतलब यह नहीं कि वह भी उनके साथ जुड़े हैं।
जयराम ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा हैं, वह झूठ का पुलिंदा हैं। झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी की आदत रही हैं। राहुल गांधी हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। कांग्रेस में अधिकतम नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में संकलित हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी, आप और आपका परिवार स्वयं नेशनल हेराल्ड मामले में हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में बेल पर चल रहे हैं। आपकी बहन ने जेल गए एक बैंकर को करोड़ों रुपए में एक पेंटिंग बेची थी, यह भी देश की जनता जानती हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार तो घोटालों की सरकार के ही रूप में प्रख्यात थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार के 10 वर्षों में लाखों करोड़ रुपए के घपले-घोटाले हुए। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि उनकी झूठ की राजनीति कभी भी सफल नहीं होने वाली क्योंकि देश की जनता उनके हथकंडों को भलीभांति जानती और समझती हैं।
राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए जयराम ने कहा कि राहुल गांधी जी, आप जवाब दीजिए कि नेशनल हेरॉल्ड स्कैंडल क्या है? आप बताइए कि किस तरह आपने और आपके परिवार ने देश भर में फैली हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति हड़प ली। आपके ऊपर इस मामले में अभी भी केस चल रहा हैं अगस्ता वेस्टलैंड में कमीशन किसने कमाया राहुल गांधी जी, जवाब दीजिए। इसमें तो रिश्वत वाली बात इटली की अदालत में भी साबित हुई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के विकास के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेता पर राहुल गांधी ने बेबुनियाद, तथ्यहीन, झूठे और शर्मनाक आरोप लगाए हैं, इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम हैं।
जयराम ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 1.86 लाख करोड़ रुपए का कोयला घोटाला हुआ, लगभग 70,000 करोड़ रुपए का कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ, सेना के लिए आरक्षित जमीन में आदर्श सोसायटी घोटाला हुआ, 1.96 लाख करोड़ रुपए का 2G घोटाला हुआ, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ, सबमरीन घोटाला हुआ। कांग्रेस की वह सरकार ही घोटाले वाली सरकार थी। इससे पहले भी कांग्रेस का हाथ घोटालों से रंगा रहा हैं। बोफोर्स घोटाले को कौन भूल सकता है? उसमें तो राहुल गांधी आपके पिता जी राजीव गांधी पर ही आरोप लगे थे। इसके आरोपी और आपके संबंधी को देश से भगाने में मदद की गई, यह भी पूरा देश जानता हैं। कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी और आपके परिवार का भ्रष्टाचार करने का इतिहास रहा हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद की सरकार बोलती नहीं, बल्कि काम करती है। विगत 8 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने लगभग 25 लाख करोड़ रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी बचौलिए के सीधे लाभार्थियों के एकाउंट में हस्तांतरित की हैं। इससे अब तक लगभग तीन लाख करोड़ रुपए बचाए गए जो पहले बिचौलिए खा जाया करते थे। आपके पिताजी ने ही कहा था राहुल गांधी जी कि केंद्र से एक रुपए भेजते हैं तो केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुंच पाते हैं। आज टैक्स चोरों से करोड़ों रुपए की रिकवरी हो रही हैं।
जयराम ने कहा कि राहुल गांधी आपकी कांग्रेस की सरकार में घपलेबाजों को, घोटालेबाजों को देश से बाहर भागने में मदद की जाती थी लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार में भागे हुए भगोड़ों को वापस लाने की कार्रवाई हो रही हैं कई का तो भारत प्रत्यर्पण भी करवाया गया हैं। आगे भी इसी तरह भदौड़ों को लाया जाता रहेगा। नरेंद्र मोदी सरकार हर स्तर पर देश के आर्थिक अपराधियों को कानून के दायरे में लाने की कोशिश कर रही हैं और इसके लिए कई सख्त कानून भी बनाए गए हैं। हमने वित्तीय गड़बड़ी करने वालों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया हैं। हम फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स बिल लेकर आए इंसोल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड लेकर आए, बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम लागू किया, राष्ट्रीय वित्तीय सूचना प्राधिकरण को मंजूरी दी। साथ ही, कई और क़ानून बनाए।
