बिलासपुर: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफ़ान पर है। बरसात में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार को बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत ननावां के गांव जबलयाना में घास लाने जा रही एक बजुर्ग महिला के पानी में बह गई। पानी में बहने से महिला की मृत्यु हो गई है।
जानकारी के अनुसार गांव जबलयना की शांति देवी पत्नी गुलाबा राम डाकघर ननावां तहसील घुमारवीं उम्र 75 वर्ष आज दिन में घास लाने के लिए बाकी महिलाओं के साथ गई थी। रास्ते के बीच में मनी खड्ड को पार करते हुए पानी के तेज बहाव में बह गई। जब साथ गई औरतों ने शोर मचाया तो लगभग आधा किलोमीटर दूर लोगों ने उसे बाहर निकाला और अचेत अवस्था लोगों की सहायता से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खड्ड में बहने से वृद्ध महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
