अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में हर एक जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे है। वहीं बात अगर जिला किन्नौर कि की जाए तो यहां दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में भी चुनाव आयोग के अधिकारी अपना काम पूरी निष्ठा से कर रहे है। जिला में चुनाव आयोग के निर्देशोंनुसार अधिकारियों की ओर से आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में ईवीएम मशीन के बारे में लोगों क जानकारी दी जा रही है।
इन दिनों जिला के दुर्घम ग्राम पंचायत जहां पर सड़क सुविधा नहीं है उन क्षेत्रों में भी चुनाव आयोग के अधिकारी पैदल चलकर गांव- गांव के पोलिंग स्टेशनों में बुजुर्ग,महिलाओं समेत युवाओं को एकत्रित कर आगामी विधानसभा चुनावों मे अपने मत के प्रयोग करने के लिए लोगो से आग्रह कर रहे है। इसके सतग ही ईवीएम मशीन में किस प्रकार से मतधिकार का प्रयोग किया जाता है उस बारे में भी लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।
बता दें कि जिला में कुल 129 बूथ है जहां पर चुनाव आयोग लगातार लोगों को ईवीएम मशीन से चुनाव प्रक्रिया कैसे होगी इसके बारे लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। जिला के लोग भी इसमें रूचि ले रहे है और इस विधानसभा चुनावों मे शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत चुनाव आयोग जिला के दुर्घम क्षेत्रों मे लोगों को अपने मत प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे है ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में लोग अपने मतधिकार से वंचित ना रहे
