सचिन शर्मा, केलांग: लाहौल स्पिति जिला मुख्यालय केलांग में आज लाहौल मंडल के लिए नियुक्त चुनाव व्यय पर्यवेक्षक अमित गुराव ने मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी केंद्र ओर कंट्रोल रूम का निरीक्ष किया ओर तैनात कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। इसके बाद उन्होनें सहायक व्यय पर्यवेक्षक, वीडियो सर्विलांस टीम ओर वीडियो निगरानी टीम के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होनें विधान सभा चुनावों की घोषणा से लेकर अब तक किए गए कार्यों का जायजा लिया ओर
चुनाव व्यय के संबध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उन्होनें भारत निर्वाचन आयोग की ओर सर जारी सी-विजिल मोबाईल ऐप के बारे में लोगों को और अधिक जागरूककरने के निर्देष दिए ताकि आर्दश आचार संहिता और चुनावी व्यय से संबंधित शिकायतों को नागरिक तुरंत दर्ज करवा सकें और उड़न दस्ते समयबद्ध तरीके से इस पर कार्रवाई कर सकें। इस अवसर पर सहायक व्यय पर्यवेक्षक, नवांग छेरिंग, लेखा टीम के नोडल अधिकारी अंषुल कटोच और एम.सी.एम.सी सदस्य सचिव खेम चंद भी उपस्थित रहे।
