By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इलेक्ट्रिक बसों ने बढ़ाई धर्मशाला डिपो की इनकम,इलेक्ट्रिक बसें कितनी किफायती आंकलन में जुटा विभाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इलेक्ट्रिक बसों ने बढ़ाई धर्मशाला डिपो की इनकम,इलेक्ट्रिक बसें कितनी किफायती आंकलन में जुटा विभाग
himachalNews

इलेक्ट्रिक बसों ने बढ़ाई धर्मशाला डिपो की इनकम,इलेक्ट्रिक बसें कितनी किफायती आंकलन में जुटा विभाग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/09 at 4:40 PM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला: प्रदेश को ग्रीन स्टेटस बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की पहल सरकार ने की हैं। इसी के तहत धर्मशाला बस डिपो में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही। इन बसों के चलने से एचआरटीसी डिपो धर्मशाला की आय में इजाफा हुआ हैं। इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग हेतू स्थापित चार्जिंग स्टेशन का पहला 42 दिनों का बिल 5 लाख 32 हजार रुपये आया है। ऐसे में अब निगम प्रबंधन इस आंकलन में जुट गया है कि डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक बस सेवा कितनी किफायती हैं।
बता दें कि मई माह में स्मार्ट सिटी के तहत निगम के धर्मशाला डिपो के बेड़े में शामिल हुई 15 इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद इसका संचालन शुरू हो पाया था। इन 15 बसों के माध्यम से धर्मशाला डिपो के 49 रूटों का संचालन किया जा रहा हैं।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के बाद डिपो की आय में 3 फीसदी इज़ाफ़ा दर्ज हुआ हैं। एक इलेक्ट्रिक बस को फुल चार्ज होने में एक घंटा लगता हैं। डिपो के तहत सबसे लंबा रूट धर्मशाला-टांडा-32 मील है, जिसकी लंबाई करीब 170 किलोमीटर हैं। यह इलेक्ट्रिक बसें उतराई में खुद-ब-खुद भी चार्ज होती हैं।
इलेक्ट्रिक बसों के लिए धर्मशाला बस स्टैंड के पीछे स्थापित चार्जिंग स्टेशन का पहला बिल आने के बाद अब निगम प्रशासन इस जमा-जोड़ में जुट गया है कि यह बसें डीजल के मुकाबले कितनी फायदेमंद हैं। निगम को मिले बिल के आधार पर यह आंकलन किया जा रहा है कि 42 दिन का जो बिल आया है, इस अवधि में इलेक्ट्रिक बसें कितने किलोमीटर चली, बिजली की खपत कितनी हुई, डीजल कितना लगना था, इन सभी विषयों को ध्यान में रखकर अब निगम माथापच्ची में जुटा हैं।
एचआरटीसी डिवीजन धर्मशाला के डीएम पकंज चड्डा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए स्थापित चार्जिंग स्टेशन का 42 दिन का बिजली बिल 5.32 लाख रुपये आया हैं। इन बसों के संचालन के बाद धर्मशाला डिपो की आय में 3 फीसदी वृद्धि दर्ज हुई हैं। बिजली बिल के आधार पर यह आंकलन किया जा रहा है कि 42 दिन में इलेक्ट्रिक बसें कितने किलोमीटर चली, कितनी बिजली की खपत हुई और कितना डीजल लगना था? पूरे आंकलन के बाद ही किफायत का पता चल पाएगा।
TAGGED: assessing, Dharamashala, electric buses, engaged, income, increased
admin August 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन के साथ लगती ग्राम पंचायत मशीवर के गांव कोटला में गिरा एक भवन,एक की मौ+त, एक घायल
Next Article सावधान: आपकी आवाज़ से साइबर अपराधी व्यक्ति को बना सकते हैं ठगी का शिकार, जानिए कैसे करें बचाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?