नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ ने आज अपनी मांगों के समर्थन में डीसी सिरमौर सुमित खिमटा के जरिए देश के प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र भेजा है ज्ञापन में विद्युत कर्मचारी की समस्याओं व मांगू को रखते हुए जल्द समाधान की गुहार लगाई है।
मीडिया से रूबरू हुए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री रणवीर सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग में तैनात कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है । उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि विद्युत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल हो । साथ ही अनुबंध पर कार्य कर रहे विद्युत कर्मचारियों को नियमित किया जाए । मांग पत्र में विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने को लेकर कई अहम बिंदुओं पर अवगत करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि विद्युत सुधार अधिनियम 2003 एवं संशोधन बिल 2022 के बीच में जो भी चर्चा संसद में आई है, उसके अनुरूप विद्युत क्षेत्र के अंदर कई बातें कर्मचारी और समाज हित मे नहीं है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्रीय सरकार का जॉइंट वेंचर हो ताकि इस विद्युत क्षेत्र में और सुधार किया जाए ।
