By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू के भुंतर में मारपीट का शिकार हुए पीड़ित किशोर के परिजनों ने एएसपी को दी शिकायत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > कुल्लू के भुंतर में मारपीट का शिकार हुए पीड़ित किशोर के परिजनों ने एएसपी को दी शिकायत
crimehimachal

कुल्लू के भुंतर में मारपीट का शिकार हुए पीड़ित किशोर के परिजनों ने एएसपी को दी शिकायत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/27 at 4:49 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- जिला कुल्लू के भुंतर में एक किशोर के साथ कुछ युवकों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। तो वहीं किशोर के परिजनों ने भी अब एसपी कुल्लू से न्याय की मांग रखी है। वही पीड़ित किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिन युवकों के द्वारा मारपीट की गई है। वह लंबे समय से पूरे इलाके में गुंडागर्दी करते हैं। जिससे क्षेत्र की जनता भी काफी परेशान है। ऐसे में उन सभी आरोपी युवकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि आगामी समय में वह दोबारा किसी व्यक्ति को तंग ना कर सके।

वहीं इसी विषय को लेकर मारपीट के शिकार किशोर के परिजनों ने एएसपी कुल्लू संजीव चौहान के साथ भी मुलाकात की। मारपीट के शिकार किशोर कुणाल बौद्ध के पिता दोरजे बौद्ध ने बताया कि बीती शाम के समय उनका बेटा क्रिकेट खेल कर जब घर की ओर लौट रहा था। तो एक युवक के द्वारा उसे रास्ते में तंग किया गया। ऐसे में भुंतर पहुंचने पर जब कुणाल ने उस युवक की हरकतों का विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। वहीं आरोपी युवक के द्वारा फोन कर अपने अन्य रिश्तेदारों को भी मौके पर बुलाया गया और सभी ने मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हुआ है।

दोरजे बौद्ध ने बताया कि जब वह अपने बेटे को लेकर भुंतर पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंचा। तो उसके बाद भी आरोपी युवक अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ थाने के बाहर मौजूद रहा और बार-बार जान से मारने की धमकी भी देने लगा। वही डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसके बेटे को ढालपुर अस्पताल की ओर रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टर ने पाया कि उसके टांग की हड्डी टूट गई है और सिर, शरीर में भी कहीं गहरी चोट आई है। जिसके चलते अब ढालपुर अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। दोरजे बोद्ध ने बताया कि अब उन्होंने कुल्लू पुलिस को भी इस बारे शिकायत दी है और मांग रखी है कि सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। ताकि उन्हें उनके परिवार को दोबारा कोई खतरा पैदा ना हो सके। वहीं एएसपी संजीव चौहान ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

TAGGED: Bhunter Teenager becomes victim of assault
Chandrika September 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पर्यटन नगरी मनाली में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस, मॉलरोड पर करवाई गई अनेकों गतिविधियां
Next Article बिजली बोर्ड कर्मियों का पीएम को ज्ञापन.. बोले विद्युत सुधार अधिनियम संशोधन बिल में कई विषय कर्मचारी हित के नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

शिमला में भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

Ago

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?