शिमला : चन्द्रिका – जिला शिमला के रामपुर के बिथल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है । पायलटों की मुस्तैदी से हेलिकॉप्टर में सवार मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित है ।
इन दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों के दौरे पर है । ऐसे में वीरवार को हेलिकॉप्टर में सीएम सहित लोक निर्माण मंत्री, ठियोग के विधायक व मुख्यमंत्री के पीएसओ भी सवार थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएसडब्ल्यू कंपनी के प्रोजेक्ट के परिसर में हेलीपैड बनाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलिकॉप्टर को पायलट चिन्हित स्थान पर नहीं उतार पाए, एसे में रामपुर के बिथल में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग पांच सौ मीटर दूरी पर खेत में की गई ।पायलटों की मुस्तैदी से हेलिकॉप्टर में सवार मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी पूरी तरह सुरक्षित है ।
