सोलन : योगेश शर्मा- वीरवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंडीगढ़ शिमला एनएच पांच पर चक्की मोड़ के पास बीते दिनों बारिश से हुए नुकसान और एनएच के कारण क्षतिग्रस्त हुए एनएच का जायजा लिया। इस दौरान डीसी सोलन मनमोहन शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारी और एनएच के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से मौके की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की वहीं प्रशासन को लोगों को हर सुविधा मुहैया करवानेके निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जिला प्रशासन और एनएच प्रशासन को सब चीजों को देखते हुए प्राथमिकता से सेब सीजन को लेने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि यदि अन्य वाहनों को रोकना पड़े तो रोक लेकिन सेब सीजन रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल प्रदेश में बारिश से जहां-जहां पर भी आपदा जैसी स्थिति बनी है वह वहां का दौरा कर चुके हैं और संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देश भी दिए गए हैं कि प्रभावित परिवारों तक हर राहत पहुंचाई जाए वही लोगों की सुविधाओं के लिए भी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि एनएच प्रशासन से उन्होंने बात की है और उनके अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि अभी एनएच के काम के लिए अभी यहां पर चक्की मोड़ के पास पूरा होने में 35 से 40 दिन लगने वाले हैं ऐसे में स्थिति को देखते हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेब सीजन को प्राथमिकता से लिया जाए और यहां से बड़े ट्रकों की आवाजाही को भी शुरू किया जाए।
