शिमला,संजु चौधरी(TSN)-नगर निगम शिमला के सफ़ाई मित्र जल्द ही साइकिल पर काम करते हुए नज़र आएंगे.शिमला में 1 हजार 200 से ज़्यादा सफ़ाई में साफ़-सफ़ाई का काम करते हैं.सुबह चार बजे से ही यह कर्मचारी लोगों के घरों से कूड़ा उठाने के काम पर जुट जाते हैं.इसके अलावा कई कर्मचारी दिनभर बाज़ार में भी साफ़-सफ़ाई के काम में जुटे रहते हैं.नगर निगम शिमला जल्द ही इन कर्मचारियों को साइकिल उपलब्ध कराएगा.इससे इन कर्मचारियों को आवाजाही में आसानी होगी.
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान का ये कहना
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों को साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी.इसके अलावा घर पर जाकर अखबार बेचने वालों को भी नगर निगम मदद करेगा. इसके लिए कोई कंपनियों से बात की गई है.यह कंपनियां नगर निगम शिमला को 1 हजार 500 साइकिल उपलब्ध करवाएगी.इनमें 1200 साइकिल सफ़ाई कर्मचारियों को और शेष साइकिल से अखबार बांटने वाले लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी.मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम यह चाहता है कि रोज़ाना साफ़ सफ़ाई करने वाले सफ़ाई मित्रों को काम करने में आसानी हो.
