By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मिशन-2027 के लिए कांगड़ा कांग्रेस ने कसी कमर,धर्मशाला में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मिशन-2027 के लिए कांगड़ा कांग्रेस ने कसी कमर,धर्मशाला में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
himachalNews

मिशन-2027 के लिए कांगड़ा कांग्रेस ने कसी कमर,धर्मशाला में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/10 at 6:22 PM
Share

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, जिला कांगड़ा कांग्रेस प्रभारी एवं ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा समेत जिले के पदाधिकारी और 15 विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर चर्चा हुई।बैठक में ब्लॉक स्तर पर संगठन की सक्रियता, पदाधिकारियों की भूमिका और कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि बैठक का मकसद संगठन को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इन सुझावों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का फोकस अब मिशन-2027 पर है और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।वहीं, जिला कांग्रेस प्रभारी सतपाल रायजादा ने कहा कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से दूर रहने वाले पदाधिकारियों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया जा सकता है।रायजादा ने कहा कि कांगड़ा की अधिक से अधिक विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है।बैठक के दौरान कुछ मुद्दों पर पदाधिकारियों के बीच मतभेद की चर्चा पर रायजादा ने इसे विवाद मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे और इस तरह की चर्चा संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

TAGGED: Dharamshala Kangra Congress
Chandrika September 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दो साल बाद फिर सजेगा बाल विज्ञान सम्मेलन,हमीरपुर में 18 सितंबर से होगा आगाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दो साल बाद फिर सजेगा बाल विज्ञान सम्मेलन,हमीरपुर में 18 सितंबर से होगा आगाज

Ago

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष बने भूपेंद्र, भरत सिंह कलांटा को उपाध्यक्ष की कमान

Ago

22 दिन से आंदोलन के बाद छात्रों ने तकनीकी विश्वविद्यालय में जड़ा ताला, स्थायी कुलपति समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

Ago

विधायक निधि पर रणवीर सिंह निक्का का बड़ा खुलासा: “जनता के पैसे की असली हकदार जनता”

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?