बीबीएन : जगत सिंह ( TSN)–पिछले 24 वर्षों से जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं ।करीबन 1 वर्ष होने को आ चुका है, लेकिन अभी तक इन कर्मचारियों और अधिकारियों की मांग पूरा नहीं की गई है जिसके चलते एक बार फिर इन अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है और यह सभी अधिकारी वह कर्मचारी कलम छोड़ो के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं ।
हडताल पर बैठे अधिकारी और कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद बीडीओ नालागढ़ कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्य बंद हो चुके हैं और लोगों को काम करवाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र वासियों ने भी सरकार से जल्द इन अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग को पूरा करने की गुहार लगाई है।
