नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- स्वच्छता पखवाड़े के तहत 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से स्वच्छता के क्षेत्र में श्रमदान करने की अपील की गई है। ऐतिहासिक शहर नाहन में नगर परिषद द्वारा लोगों से श्रमदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
नगर पालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की ओर से देश की जनता से स्वच्छता के क्षेत्र में श्रमदान करने की अपील की गई है इसी कड़ी में नगर परिषद नाहन की ओर से भी शहर वासियों से 1 अक्टूबर को सुबह 10 से 11:00 तक 1 घंटा श्रमदान करने की अपील की जा रही है ताकि शहर को स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में चल रहे स्वच्छ का पखवाड़े के तहत कई प्रकार की गतिविधियों का संचालन नगर परिषद नाहन द्वारा भी किया जा रहा है। जिसमें सार्वजनिक स्थलों की सफाई जल स्रोतों व तालाबों के रखरखाव के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
