शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय घंडल(शिमला)से निकाले गए दैनिक भोगी कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले एक बार फिर उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन किया।इनका आरोप है कि कर्मचारियों को गैरकानूनी तरीके से बगैर नोटिस के निकाला गया है।सीटू ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी नौकरी को बहाल नहीं किया जाता है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
सीटू जिला शिमला के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी घण्डल में गैर कानूनी तरीके से 64 कर्मियों को नौकरी से बाहर निकाला गया है।कानून की पढ़ाई करवाने वाले विश्वविद्यालय में श्रम कानूनों को दरकिनार कर गैर कानूनी तरीके से हायर एंड फायर की नीति अपनाकर निकाला गया।उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश श्रम विभाग की असफलता है।विभाग को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि निकाले गए श्रमिकों की नौकरी को बहाल किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
