सोलन : योगेश शर्मा – शुक्रवार को सोलन में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों इंजीनियर्स डे मनाया। जिसमें लोक निर्माण विभाग के एस.ई. अजय शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि देकर की गई। अजय शर्मा ने कहा कि एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर हमे यह प्रेरणा मिलती है कि हम सभी इंजीनियर ईमानदारी, निष्ठा से देश की प्रगति और विकास में योगदान दें।
अजय शर्मा ने कहा कि इंजीनियर डे को एम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है, जिसमें उन्होंने एम विश्वेश्वरैया के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि एम विश्वेश्वरैया को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था क्योंकि उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी वह कार्य करते रहे। राष्ट्र के लिए उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए सन 1955 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की नींव अभियंता रखते हैं और विभिन्न विकास कार्यों को समय पर पारदर्शिता के साथ पूरा करने का कार्य भी उन्हीं का है। हिमाचल के विकास में विभिन्न वर्गों के इंजीनियर का सराहनीय योगदान रहा है। अजय शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश में सभी तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा,ताकि विकास की गति आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है ऐसे में पीडब्ल्यूडी विभाग भी प्रदेश के पुनर्निर्माण में अपना सहयोग कर रहा है
