मंडी/परी शर्मा: वेतन मान को लेकर मंडी जिला के न्याय कर्मचारी भी प्रदेश सरकार के खिलाफ हो गए है। जिला न्यायालय परिसर मंडी में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और सरकार से नया वेतनमान की नोटिफिकेशन कर जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है। मांग पूरी ना होने की सुरत में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।जिला न्यायालय परिसर मंडी के न्याय कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने का फैसला ले लिया है।
वेतन मान को लेकर मंडी जिला के न्याय कर्मचारी भी प्रदेश सरकार के खिलाफ हो गए है। इनका कहना है कि सरकार ने सभी विभागों के कर्मचारियों को नया वेतनमान दे दिया है लेकिन प्रदेश सरकार न्याय कर्मचारियों के साथ ही अन्याय कर रही है । अगर न्याय कर्मचारियों के साथ ही अन्याय होगा तो लोगों को न्याय कैसे मिल पायेगा। कर्मचारी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द नोटिफिकेशन करके वेतनमान जारी करे। उन्होने कहा कि अगर उनकी मांग को नही माना गया तो वे 21 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
