राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जिला प्रशासन भी विधानसभा चुनावों को सफल बनाने के लिए जुट गया है। चुनावों मे लोगों की सहभागिता पूर्ण हो इसको लेकर अभी से ही लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम निधि पटेल ने स्कूली बच्चों को मतदान किए जाने को लेकर जागरूक किया। एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि मतदान करना हर एक नागरिक का अधिकार है और मतदान करने वाला वोटर जिसे चाहे अपना वोट दे सकता है।
निधि पटेल ने कहा कि चुनावों में राजनीतिक लोग अनेक लुभावने वायदे वोटरों को देते है, ताकि उनका वोट उन्हें मिल सके। एक वोट उस उम्मीदवार के लिए काफी अहमियत रखता है इसलिए वोटर अपने वोट का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। निधि पटेल ने बताया कि 18 साल से ऊपर जो भी बच्चा है वह अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें। जो बच्चे पहली बार मतदान करेंगे वह इन बातों को जरूर ध्यान में रखें कि मतदान सोच समझ कर करें जिसे वह मतदान करने जा रहे हैं वोट डालने जा रहे हैं उसको वह गुप्त रखे क्योंकि वोट आपका अधिकार है और आप जिसे चाहे उसे दे सकते है।
उन्होंने कहा कि मतदान किए जाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अनेक व्यवस्था की गई है।सीनियर सिटीजन हो या अपंग व्यक्तियों को मतदान करने को लेकर सरकार द्वारा अनेक प्रकार की जो सुविधाएं है उस दिन दी जाती है ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर सके एसडीएम ने बच्चों को मतदान किए जाने को लेकर और मतदान की अहमियत को लेकर जागरूक किया साथ ही उन्होंने इस जानकारी को अपने परिजन व अन्य लोगों को भी बताने की बात कही है।
