संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदौड़ी में हिमवीर जागृति मंच अध्यक्ष रिटायर्ड बीएसएफ महानिरीक्षक रमेश सिंह की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तकरीबन 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य “पेड़ लगाओ”, “पानी बचाओ” , प्लास्टिक हटाओ” ओर बच्चों व लोगों को पर्यावरण का महत्व बताना रहा।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, स्कूल प्रधानाचार्य व हिमवीर जागृति मंच के अध्यक्ष ने देश के वीर सपूतों के योगदान के बारे में बताया ओर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल छात्र, छात्राएं, अध्यापक व हिमवीर जागृति मंच के सदस्यों ने अलग-अलग तरह के पौधें लगाए ।
हिमवीर जागृति मंच अध्यक्ष रिटायर्ड महानिरीक्षक बीएसएफ रमेश सिंह ने कहा हम सेंटर आर्म पुलिस फोर्सिस के पांच छः संस्थाएं हैं जैसे बीएसएफ,सीआरपी, आईडीबीपी,एसएसबी,असाम राइफल के सभी रिटायर्ड लोगों ने मिलकर एक संस्था बनाई है जिसका नाम हिमवीर जागृति मंच हैं। यह बहुउद्देशीय संस्था है जिसका एक उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना और बढ़ावा देना हैं। उसी विषय में हम लदोडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आए हैं। यहां हम कुछ पौधे लाए जिन्हें स्कूल के बच्चे, अध्यापक व हम मिलकर लगा रहे।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्था का सबसे बड़ा काम वीर पुरुषों की खोज करना चाहे वो जाने या अनजाने में हो और वह जिस स्कूल से पढ़े हैं वहां जाकर हम उनकी पट्टिका लगवाते हैं। उनके बारे में बताते हैं कि उनका क्या योगदान रहा है और वह कितने बहादुर थे या हैं। इसके साथ ही जो गरीब बच्चे हैं पढ़ना चाहते हैं उनकी मदद करना और लोगों हर तरीके से जागरुक करने का कार्य करते हैं।
स्कूल की छात्रा तनिष्का ने कहा कि वह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदोडी की प्लस वन की छात्रा हूं। आज हमारे स्कूल में हिमवीर जागृति मंच की ओर से पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पौधारोपण करवाया गया हैं। यह संस्था रिटायर्ड केंद्र पुलिस दल दकी ओर से बनाई गई हैं जो मानव कल्याण के कार्य करती हैं। हम संस्था का तेहदिल से धन्यवाद करते हैं कि वह हमारे स्कूल में आए हैं।
वहीं स्कूल प्रधानाचार्य नरोत्तम ने कहा कि हमारी पाठशाला में आज बीएसएफ रिटायर्ड लोगों की ओर से बनाई संस्था हिमवीर जागृति मंच ने हमारे यहां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इन्होंने हमारे स्कूल का चुना हम इनका धन्यवाद करते हैं। इनकी ओर से स्कूल में करीब तीस पौधे लगाए हैं जिसमें मैडिसनल पौधे ,फलदार पौधे शामिल हैं। हम इन सब को आश्वासन देते हैं कि हम इन पौधों की रक्षा और देखभाल करेंगे। हम आईजी रमेश सिंह के धन्यवादी हूं जिन्होंने हमारे स्कूल के बच्चों को पर्यावरण ओर देश की सेवा के प्रति जागरूक किया ।
