Nurpur, Sanjeev-:अर्नी यूनिवर्सिटी के बिज़नेस मैनेजमेंट एवं कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों ने हाल ही में गुरदासपुर स्थित वेरका प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण और सप्लाई चेन मैनेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर डॉ. विवेक सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उद्योगों से जुड़े व्यावहारिक अनुभव उनके करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।प्रो-वाइस चांसलर डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव और डायरेक्टर ऑपरेशन्स मेहर-उन-निशा ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया और अनुशासन व समय प्रबंधन का महत्व समझाया।ब्रिज कार्यक्रम में अर्नी स्कूल ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स की डीन डॉ. चारू शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. इरशाद सोफी भी उपस्थित रहे।उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग में सवाल पूछने और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वेरका प्लांट में दूध संग्रहण,परीक्षण, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, भंडारण और वितरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।साथ ही हाइजीन स्टैंडर्ड, फूड सेफ्टी,क्वालिटी कंट्रोल और ऑटोमेशन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।विद्यार्थियों ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया और विश्वविद्यालय प्रशासन एवं विभाग का आभार व्यक्त किया। विभाग ने भविष्य में ऐसे औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेषज्ञ व्याख्यान निरंतर आयोजित करने का संदेश दिया।
