बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: थाना कोट के अंतर्गत पंजाब राज्य के किन्नरों ने बिलासपुर जिला के नयनादेवी क्षेत्र के किन्नरों पर हमला किया है। इस हमले में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया है। वहीं, अर्द्धनारीश्वर सेवा समाज समिति की अध्यक्ष बिजली महंत ने पुलिस प्रशासन को शिकायत दी है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना थाना कोट के तहत झीड़ियों में हुई है। वहीं, कोलाबालां टोबा दरोट में आकर इससे पहले भी विवाद हो चुका है। झीडिय़ां में हुई इस घटना को किन्नर समाज में रोष है। अध्यक्ष बिजली महंत ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि मारपीट की इस घटना में संलिप्त लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न घटे। बिजली महंत ने बताया कि पंजाब राज्य के आनंदपुर साहिब के किन्नर बिलासपुर जिला में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन की ओर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
