शिमला/कमल: हिमाचल में कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीत चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी स्थिति गरमाई हुई है। इसके लिए कांग्रेस विधायकों की बैठक से पहले शिमला में हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी की। समर्थकों का कहना है कि प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

इस दौरान प्रतिभा सिंह के पक्ष में नारे लगाए गए। 7 वीं बार हॉली लॉज के नारे लग रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस समर्थकों ने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की गाड़ी रोककर भी नारेबाजी की।
