सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- विश्वकर्मा दिवस पर सोलन में विश्वकर्मा अनुयायियों द्वारा पूर्जा-अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया गया । इन कारीगरों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर उनकी आरती भी उतारी । इस दिन कारीगर अस्त्र-शस्त्रों की पूजा करते हैं और पूजा के बाद इन औजारों से कोई काम नहीं करते हैं ।
विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पुरातन काल से चली आ रही है । कारीगरी का पेशा करने वाले सभी लोग इस दिन केवल अपने औजारों की पूजा करते हुए विश्वकर्मा से उनके कार्य को अच्छी तरह पूर्ण किए जाने की प्राथना करते हैं ।इस दिन औजारों का प्रयोग निषेध होता है, सभी कारीगर पूजा-अर्चना के बाद छृट्टी करते हैं।
