संजू चौधरी, शिमला: प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों ने कांग्रेस अपनी जीत को लेकर पूरी तरफ से आश्वस्त हैं। ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी दौड़ तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार आलाकमान और केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए खुद की पैरवी करने के लिए दिल्ली दौरे कर रहें है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी ने मंगलवार को सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लिया हैं। भाजपा ने देश में नई राजनीति का प्रचलन शुरू कर दिया हैं जिससे बचने की भी बैठक में चर्चा हुई है। कांग्रेस नेताओं के दिल्ली जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनावों की थकान मिटाने के लिए नेता दिल्ली गए हैं। इसके अलावा शीर्ष नेतृत्व को चुनावों की फीडबैक भी देंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाक़ात के लिए भी नेता दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली जाने वालों में कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता भी दिल्ली जा रहें है।
