अरविंदर सिंह, हमीरपुर: शनिवार को हम मंडी में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा संकल्प रैली पर मौसम की ऐसी मार पड़ी कि प्रधानमंत्री का मंडी दौर रद्द हो गया। ऐसे में अब कांग्रेस से लगातार भाजपा पर इस रैली को लेकर तंज कस रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने इस रैली पर तंज कसते हुए कहा है कि देव भूमि के देवी देवताओं ने भी युवा विरोधियों की युवा रैली को पूर्ण रूप से धो डाला। अग्निपथ जैसी युवा विरोधी योजना लाने वालों ओर पुलिस भर्ती के पेपर बेचने वालों
की युवाओं को जुमले सुनाने वाली जनसभा पर कुदरत की मार ओर इस कार्यक्रम से युवाओं की विमुखता ने यह साबित कर दिया कि अब भाजपा सरकार की विदाई का समय नजदीक है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं सरकार की छवि और शाख पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नाम से इतने खौफजदा हैं कांग्रेस पार्टी के पोस्टर में उनकी फोटो देखकर उनके दिल की धड़कन अनायास ही तेज़ होती जा रही है। इसी घबराहट में उनके विषय में भी बयानबाजी कर रहे है । प्रेम कौशल ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के लिए आइकॉन है और उनकी ओर से प्रदेश के कोने कोने में किया गया अथाह विकास कांग्रेस पार्टी के लिए एक मॉडल होने के साथ साथ पार्टी को ताकत देने वाला एक गौरव सवर्णिम इतिहास भी है,लेकिन मुख्यमंत्री अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में वीरभद्र सिंह के व्यक्तित्व का अंशमात्र भी अपनी कार्यप्रणाली में परिलक्षित नहीं कर पाए। इसी वजह से आज प्रदेश के चुनावों में भाजपा मुख्यमंत्री ओट सरकार की छवि के आधार पर चुनाव लडने की बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुमलों ओर चूटकुलों के सहारे अपनी डूबती नैया को पार लगाने का असफल प्रयास कर रहे है पर फिर भी यह तय है कि हिमाचल में रिवाज़ नहीं बल्कि सरकार बदलने जा रही है।
