By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व विधायक के यादगार सम्मेलन के नाम पर भतीजे हरप्रीत सिंह सैनी ने किया शक्ति प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व विधायक के यादगार सम्मेलन के नाम पर भतीजे हरप्रीत सिंह सैनी ने किया शक्ति प्रदर्शन
himachal

पूर्व विधायक के यादगार सम्मेलन के नाम पर भतीजे हरप्रीत सिंह सैनी ने किया शक्ति प्रदर्शन

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/25 at 6:04 PM
Share

नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आए दिन नए नए समीकरण बन रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस को छोड़कर नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा भाजपा में शामिल हुए, तो वहीं कांग्रेस से बाबा हरदीप सिंह की टिकट लगभग तय मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर टिकट के लिए पहले ही भाजपा से लखविंदर सिंह राणा व पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं । अब राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिनारायण सिंह सैनी के भतीजे हरप्रीत सिंह सैनी ने भी अपने ताया स्वर्गीय हरीनारायण सिंह सैनी के नाम पर यादगार सम्मेलन रखा और भीड़ जुटाकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया है ।

बता दें कि भारी बारिश होने के चलते पहले कार्यक्रम स्वर्गीय हरीनारायण सिंह सैनी के भतीजे के दफ्तर के पास रखा गया था , लेकिन भारी बारिश होने के कारण इस सम्मेलन को एक फैक्ट्री के शैड में तब्दील कर दिया गया। भारी बारिश होने के कारण भी इस यादगार सम्मेलन में हजारों की भीड़ एकत्रित हुई । वहीं इस भीड़ ने एक बार फिर सैनी परिवार का हौसला बढ़ाया और स्वर्गीय हरिनारायण सिंह सैनी के भतीजे ने लखविंदर राणा व केएल ठाकुर के बाद भाजपा से टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है । कुल मिलाकर नए नए समीकरण बन रहे हैं।

वर्ष 2017 में हरप्रीत सिंह सैनी ने बतौर आजाद उम्मीदवार लड़ा था चुनाव

बता दे कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में हरप्रीत सिंह सैनी ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। वह तीसरे नंबर पर रह गए थे , लेकिन अब वह भाजपा पार्टी से ही टिकट की दावेदारी दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर क्षेत्र की जनता और भाजपा पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जाता है, तो पहले वह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए पूरे औद्योगिक क्षेत्र बद्दी नालागढ़ को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की कोशिश करेंगे। वही उसके बाद नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी सड़कों की दिक्कत को दूर किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि वह काफी लंबे समय से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जगह-जगह कैंप लगा रहे हैं । लोगों को आंखों जैसी परेशानियों से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टी हाईकमान से टिकट की अपील

हरप्रीत सिंह सैनी ने पार्टी हाईकमान से अपील की है कि सैनी परिवार सालों से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करता रहा है । चाहे वह पार्टी के किसी पद पर हो या नहीं। उन्होंने पार्टी हाईकमान से टिकट की अपील की है और दावा किया है कि अगर पार्टी उनके ऊपर दाव खेलती है तो वह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से सीट भाजपा की झोली में डालेंगे । उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से किसी को भी टिकट देती है, तो वह उनका साथ देंगे । उन्होंने कहा है कि वह अपने समाज सेवा के कार्य जारी रखेंगे और इमानदारी से पार्टी के लिए काम करेंगे।

admin September 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देव भूमि में देवताओं ने भी युवा विरोधियों की युवा रैली का नहीं दिया साथ: प्रेम कौशल
Next Article टेलीविजन न्यूज एंकर अमीश देवगन पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?