परी शर्मा, मंडी – आज़ादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के रूप में मनाने जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर जिला मंडी संयोजिका प्रियंता शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। प्रियंता शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत 9अगस्त से प्रचार प्रसार से शुरू की जायेगी ।11 अगस्त से प्रत्येक वार्ड और पंचायती स्तर पर राष्ट्रभक्ति के संगीत के साथ प्रभात फेरी कार्यकर्ता निकालेंगे और राष्ट्रभक्ति का वातावरण तैयार किया जाएगा और युवाओें द्वारा तिरंगे झंडे के साथ बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13अगस्त से 15अगस्त तक प्रत्येक घर, सभी सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों , सरकारी एवम् गैर सरकारी संस्थाओं के साथ साथ सभी सार्वजनिक भवनों पर में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया जायेगा और राष्ट्रभक्ति का संदेश पूरे विश्व को दिया जाएगा। उसके बाद महापुरुषों की मूर्तियों एवम् समारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
आज़ादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा का हर कार्यकर्ता देश के हर घर में लहराएंगे तिरंगा – प्रियंता शर्मा
Leave a comment
Leave a comment
