By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ‘आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी होगी पूरी’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ‘आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी होगी पूरी’
himachal

‘आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी होगी पूरी’

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/03 at 5:42 AM
Share

मंडी (परी शर्मा): आम आदमी पार्टी यूथ विंग की उपाध्यक्ष जबना चौहान और एडवोकेट पूजा ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सरकार ने 70 सालों में कुछ नहीं किया। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हैं और कांग्रेस भाजपा की सरकार में कभी महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। अब हिमाचल में बदलाब लाने के लिए आम आदमी पार्टी ने गारंटी दी है। पहले शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी दी और सैनिकों की शहादत पर परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि गारंटी के साथ महिलाओं को हर माह 1000 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी है। आम आदमी पार्टी घोषणा पत्र में भरोसा नहीं करती है। आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है, उसे सरकार बनने पर पूरा करती है।

प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। जबना चौहान ने शिक्षा के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। एक शिक्षक के सहारे पांच कक्षाए चल रही है। अब एक शिक्षक कैसे पांच कक्षाओं के बच्चों को एक साथ पढ़ाएगा, यह सोचने का विषय है। एक कमरे में पांच कक्षाएं लग रही हैं वहीं स्कूलों की हालत जर्जर है। न तो पानी की व्यवस्था है और न ही टायलेट की। प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कुछ नहीं किया है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं प्रदेश के लोगों को दी जाएंगी।

आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बेहतर शिक्षा दे रही है। दिल्ली शिक्षा मॉडल की चचाएं विदेश में भी हो रही हैं। अभी हाल ही में न्यूयार्क टाइम्स में दिल्ली की बेहतर शिक्षा को लेकर स्कूलों की स्टोरी प्रकाशित हुई है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबाम की पत्नी आईं थी तो वह भी दिल्ली के स्कूलों को देखने के लिए गईं थी और शिक्षा व्यवस्था की सराहना की थी। दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयास शुरु हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर और फ्री सुविधा देने की गारंटी दी है। जिसे सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

TAGGED: AAP, BJP, congress, Jabna Chauhan, mandi, Youth Wing Vice President
admin September 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM जयराम ने बद्दी वासियों को दी करोड़ों की सौगातें, बोले- फिर BJP की बनेगी सरकार
Next Article बंबर ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, टिकट देने पर बढ़ी मुश्किलें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?