By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM जयराम ने बद्दी वासियों को दी करोड़ों की सौगातें, बोले- फिर BJP की बनेगी सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM जयराम ने बद्दी वासियों को दी करोड़ों की सौगातें, बोले- फिर BJP की बनेगी सरकार
himachal

CM जयराम ने बद्दी वासियों को दी करोड़ों की सौगातें, बोले- फिर BJP की बनेगी सरकार

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/03 at 5:33 AM
Share

बद्दी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बरोटीवाला का एक दिवसीय दौरा किया। बता दें कि बरोटीवाला हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर बरोटीवाला हेलीपैड पहुंचे। जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं विधायक परमजीत सिंह पम्मी विधायक लखविंदर सिंह राणा द्वारा उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने हेलीपैड के साथ लगते ग्राउंड में एक जगह पर दून विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की लागत से निर्मित विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए। उसके उपरांत सीएम जयराम ठाकुर द्वारा 75 वर्ष हिमाचल की स्थापना दिवस व देश की आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में कार्यक्रम के तहत वहां मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने दून विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया है और एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने दून विधानसभा क्षेत्र को करोड़ो की सौगात दी है और 25 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जिसके चलते रेलवे लाइन, फोर लेन और अन्य सुविधाओं से प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ा जा रहा है। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने जब पहले ही दिन विधानसभा ज्वाइन की थी तब उन्होंने कहा था कि अब प्रदेश में रिबाज बदला जाएगा तो इसी के चलते उन्होंने पहले प्रदेश में हरी टोपी और लाल टोपी का रिवाज बदला थी अब किसी भी टोपी को किसी भी पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही जो सत्ता में होते हैं दूसरी पार्टी के खिलाफ पहले फाईले खोलतें हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और उन्होंने इसको भी बदला। उन्होंने कहा कि अब 5 साल एक सरकार के और 5 साल दूसरी सरकार के इस को भी बदला जाएगा और हिमाचल में एक बार फिर भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनेगी जैसे उत्तराखंड में बनी गोवा में बनी और हरियाणा व अन्य राज्य में बनी। जयराम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी हल्के में 1 प्राथमिक स्कूल था, उसे अपडेट करने की भी उनकी ओर से घोषणा की गई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इन 5 सालों में दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपया खर्च किया गया है।

इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर अपनी निजी जिंदगी पर बातचीत करते हुए कहा कि गरीबी को मैंने देखा नहीं बल्कि बड़ी गरीबी से झेला है। मुझे पता है कि गरीबी कैसी होती है और कैसे एक एक रुपए के लिए गरीब तरसता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही वे सत्ता में आए उनकी ओर से गरीबों के लिए हिम केयर इलाज के लिए स्कीम शुरू की गई और उसके बाद 15 सो रुपए प्रति महीना महिलाओं को पेंशन और गरीबों के हित में अनेकों योजनाएं उनके लिए चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्थापना दिवस को भी 75 वर्ष हुए हैं और देश को आजाद हुए भी 75 वर्ष हुए। इसी के चलते अमृत महोत्सव हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जा रहा है। जिसके चलते लोगों का आभार जताने के लिए वह दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी आए थे और उन्होंने लोगों का आभार जताया है और साथ ही करोड़ों के विकास कार्यों के शुभारंभ व शिलान्यास किए गए हैं।

TAGGED: Baddi, BJP, Foundation, Inauguration, Jairam Thakur, solan
admin September 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गोविंद ठाकुर ने मनाली में सुनी लोगों की शिकायतें
Next Article ‘आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी होगी पूरी’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?