रामपुर (एकता): हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर निजी गाड़ी में ईवीएम को लेकर खूब हंगामा देखने को मिला। बता दें कि शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी वाहन से लाई जा रही ईवीएम को लेकर खूब हंगामा किया। चुनाव आयोग ने लापरवाही बरतने वाले मतदान कर्मियों द्वारा निजी गाड़ी से ईवीएम ले जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
हिमाचल : रामपुर में एक बार फिर निज़ी वाहन में पाई गई #EVM मशीनें – लोगों ने गाड़ी को घेर रखा है – पुलिस का इंतजार – पुलिस प्रशासन के लिए क़ानून व्यवस्था बनाये रखना बना एक बड़ी चुनौती.@INCHimachal चुनाव आयोग से ज़वाब माँग रही है – चुनाव आयोग ने चुप्पी साध रखी है.@ShuklaRajiv
— Alka Lamba (@LambaAlka) November 12, 2022
बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम करीब सवा 8 बजे रामपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर दत्तनगर पंचायत स्थित पोलिंग बूथ में मतदान संपन्न करवाकर कर्मी निजी वाहन से ईवीएम रामपुर स्थित स्ट्रांग रूम के लिए ला रहे थे। काफी देर बाद मामला शांत हुआ और सेक्टर अधिकारी की अगुवाई में ईवीएम मशीन को पदम छात्र स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया।
