बद्दी (जगत सिंह): सोलन के बद्दी में एक प्रवासी युवक (26) की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी ने हत्या कर अपने ही कमरे में गड्ढा खोदकर शव को छुपाया हुआ था। घटना 6 नवंबर की है। पहले आरोपी ने मृतक के साथ रात को शराब पी फिर उसकी हत्या कर दी। मृतक यूपी का रहने वाला था और बद्दी में किसी निजी कंपनी में काम करता था।
हत्या का राज तब खुला जब रविवार यानि आज सुबह अचानक वहां से गुजर रही महिला को बदबू आई। महिला ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो वह भी हैरान रह गई। दरअसल आरोपी ने कमरे में ही शव को दफनाया हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
