संजू चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में निजी गाड़ी में ईवीएम मशीन मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बता दें कि लोगों ने गाड़ी (HP 03 D 2023) को घेरा है। सभी लोग पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

एसडीएम रामपुर व पुलिस विभाग मौके पर पहुंचे। लोगों ने रामपुर में चक्का जाम किया हुआ है। रामपुर में ईवीएम मशीन मामले में एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए 6 कर्मचारियों को सस्पेंड किया है।
