हमीरपुर।हमीरपुर जिला में शैक्षणिक सत्र-2025-26 की नॉन बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम डिटेंशन पॉलिसी के तहत घोषित किया गया है। हमीरपुर जिला के पांचवीं और आठवीं कक्षा के 60 छात्रों को डिटेन किया गया है। पांचवीं और आठवीं कक्षा में डिटेन किए गए छात्रों को अगली कक्षाओं में बैठने का मौका नहीं दिया गया है। रिजल्ट निकलते ही स्कूल शिक्षा निदेशालय ने डिटेन छात्रों की रिपोर्ट मांग ली है। इंग्लिश, गणित और विज्ञान विषय में डिटेन किए गए छात्रों पर यह पॉलिसी लागू की गई है। इसके तहत डिटेन किए गए छात्रों की अब दो माह बाद फिर से परीक्षा ली जाएगी।
परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए इन छात्रों की स्कूलों में ही विशेष कक्षाएं लगानी होंगीं। उन्हें डिटेन से बाहर निकलना होगा। इसके बाद उन्हें अगली कक्षाओं में बैठने का मौका दिया जाएगा।बता दें कि हमीरपुर जिला के पांचवीं कक्षा के 14 छात्रों को शिक्षा विभाग ने डिटेन किया है। इनमेंं गलोड़ शिक्षा खंड के छह छात्रों और बिझड़ी शिक्षा खंड के आठ छात्रों को डिटेन किया है। इसके अलावा आठवीं कक्षा में भोरंज शिक्षा खंड से 14 छात्रों, नादौन शिक्षा खंड से 16 छात्रों और बिझड़ी शिक्षा खंड से भी 16 छात्रों को डिटेन किया है। स्कूलोंं में पांचवीं और आठवीं में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय मेंं इन छात्रों को डिटेन किया गया है। इन छात्रों को दो माह के भीतर विशेष परीक्षा देनी होगी, जो छात्र इस परीक्षा में भी पास नहीं होंगें, उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। इसमें बोर्ड द्वारा प्रश्र पत्र छात्रों को मुहैया करवाए जाएंगें।हमीरपुर जिला में पांचवीं और आठवीं कक्षा के 60 छात्र डिटेन किए गए हैं। इसकी रिपोर्ट स्कूल शिक्षा निदेशालय को मुहैया करवा दी गई है। डिटेन किए गए छात्रों को दो माह बाद विशेष परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
