बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिलासपुर गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पुरुस्कार अपने नाम किए हैं। जिसमें पांच प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने पहला स्थान अर्जित किया है। जबकि एक प्रतियोगिता में दूसरा और एक में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शनिवार को स्कूल पहुंची विजेता छात्राओं को स्कूल प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
स्कूल के संगीत प्रवक्ता अनूप शर्मा ने बताया कि शास्त्रीय संगीत गायन में मधु और लोक गीत में नीलाक्षी प्रथम रही हैं। वहीं, समूह गान, लोक नृत्य व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा नाटक में द्वितीय और गीतिका में तृतीय स्थान रहा।पूरी टीम में करीब 24 छात्राएं शामिल रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने की बाद अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी की जा रही है। जो कि कुल्लू में आयोजित होगी।
