मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश में बागवानी को मजबूत करने के लिए सरकार को बेहतरीन कदम उठाने की जरूरत हैं। यह बात पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा ने चुराह वैली फल एवं सब्जी उत्पादन कॉपरेटिव सोसाइटी में बागवानों को नई किस्म के सेब के पौधे देते हुए कही। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में बागवानी का सबसे ज्यादा लाभ बागवान उठा सकते हैं। इसके लिए सरकार को भी प्रयास करने की जरूरत हैं, लेकिन रूट स्टोक एपल के साथ साथ विदेशों से नई नई तकनीक के सेब के पौधे बागवानों को देने चाहिए ताकि हिमाचल में बागवान अपनी आर्थिकी मजबूत कर सके।
उन्होंने कहा कि हमने सरकार में रहते हुए वर्ष 2015 में बागवानी क्षेत्र के लिए 1134 करोड़ का प्रोजेक्ट लिखा था जिसमें यह प्रावधान किया गया था की हमें बागवानी के क्षेत्र में उन वैरायटी को लाना होगा जो बागवानों को मजबूत करें। हालंकि अभी भी कई क्षेत्रों में पंचायतों के माध्यम से वहीं पुरानी वैरायटी लगाई जाती है जिसका लाभ बागवान नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा की सेब को पूरा साल लगा सकते है इसमें कई तरह के देश कार्य कर रहे हैं।
जेसी शर्मा ने कहा की बागवानी के क्षेत्र में हमें नई तकनीक के सेब के पौधे लगाने होंगे तभी बागवान खुशहाल हो सकते हैं। उन्होंने कहा की मई के महीने में भी नई किस्म के पौधे लगाएंगे और इसके नतीजे भी अच्छे होंगे। उन्होंने कहा की सरकार को बागवानों को आर्थिकी मजबूत करने के लिए विदेश से उतम किस्म के पौधे लाने होंगे ताकि उन्हें बेहतर फ़सल मिल सकें पर उनका मुनाफा भी हो।
