By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर नगर परिषद का कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों को बांटे गए प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति पत्र,दो ई रिक्शा भी किए भेंट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नूरपुर नगर परिषद का कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों को बांटे गए प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति पत्र,दो ई रिक्शा भी किए भेंट
himachalNews

नूरपुर नगर परिषद का कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों को बांटे गए प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति पत्र,दो ई रिक्शा भी किए भेंट

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/05/22 at 12:00 AM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर: दिन-प्रतिदिन शहरों  का विस्तार हो रहा हैं लेकिन कूड़ा-कचरा निष्पादन के लिए सही स्थान न होने के कारण कूड़े के ढ़ेर इकठ्ठे हो रहे हैं जिससे हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए राज्य सरकार शहरों के विकास के लिए सुविधाएं बढ़ाने को लेकर विशेष तरजीह दे रही हैं। यह बात मुख्य संसदीय सचिव (शहरी विकास, शिक्षा) आशीष बुटेल ने  नूरपुर में नगर परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर  मुख्यातिथि पहुंचने पर अपने संबोधन में कही। इस मौके पर विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का विशिष्ट अतिथि जबकि पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे।
आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निकायों को अपने खर्चे चलाने के लिए अपनी आमदनी के लिए संसाधन बढ़ाने पर बल दिया हैं, जिसके लिए उन्होंने नगर परिषद को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने नगर परिषद की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।
सीपीएस ने बताया कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए पूरी सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रही हैं। हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए नए बजट में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं ताकि लोगों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जो बात कही थी उसे पहली अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया हैं,जिससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन पाने का अधिकार प्राप्त हुआ हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,जिसके तहत प्रथम चरण में इस वर्ष प्रदेश की 2 लाख 31 हज़ार  पात्र महिलाओं को  सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी। आशीष बुटेल ने इस मौके पर  प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के 30 पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
वहीं विधायक ठाकुर रणवीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने ओर शहर में  विकास कार्यों के लिए नगर परिषद को धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
पूर्व विधायक अजय महाजन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नूरपुर नगर परिषद का बहुत पुराना व समृद्ध इतिहास हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर शहर के विकास के लिए वह स्थानीय विधायक को हर संभव सहयोग देंगे ओर दोनों एक साथ मिलकर नई योजनाएं तैयार करने के साथ प्रदेश सरकार से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह करेंगे। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव से नगर परिषद अध्यक्ष की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने का भी समर्थन किया।
इससे पहले, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा(शिबू) ने मुख्यातिथि का शॉल, टोपी व भगवान श्री बृजराज स्वामी का फोटो भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने नगर परिषद को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए दो ई-रिक्शा उपलब्ध करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने शहर  की अन्य मांगों बारे मांगपत्र प्रस्तुत किया।
TAGGED: beneficiaries, distributed, Municipal Council, nurpur, Pradhan Mantri Awas Yojana
admin May 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रविवार के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,3 घंटे लाइन में श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती धूप में भरी हाज़री
Next Article प्रदेश में बागवानी को मजबूर करने के लिए सरकार उठाए बेहतरीन कदम:जेसी शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

मुहर्रम पर शिमला में अमन और भाईचारे का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Ago

चम्बा से उठा नशा मुक्ति का जनसंदेश, एंटी चिट्टा दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?