By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिंदल मैनेजमेंट के माहिर खिलाड़ी,अच्छे से जानते है संगठन में काम करना,भाजपा जरूर करेगी मिशन रिपीट : जयराम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिंदल मैनेजमेंट के माहिर खिलाड़ी,अच्छे से जानते है संगठन में काम करना,भाजपा जरूर करेगी मिशन रिपीट : जयराम
himachal

बिंदल मैनेजमेंट के माहिर खिलाड़ी,अच्छे से जानते है संगठन में काम करना,भाजपा जरूर करेगी मिशन रिपीट : जयराम

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/08/23 at 11:00 AM
Share

सोलन/योगेश शर्मा –  सीएम जयराम ठाकुर हिमाचल के 75 वर्ष कार्यक्रम में जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता को सम्बोधित भी किया। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अब चुनावी बिगुल बज चुका है , प्रदेश में संचालन समिति और प्रबंधन समिति का जिम्मा भी पार्टी हाईकमान द्वारा सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में समर्पित भाव के साथ काम किया है हमने क्षेत्रवाद की राजनीति को बीच में नहीं लाया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को भाजपा ने चुनाव में प्रबंधन समिति का जिम्मा दिया है और वह पार्टी के कर्मठ नेता है और अच्छी तरीके से मैनेजमेंट करना जानते हैं।उन्होंने कहा कि उनकी मैनेजमेंट का लाभ भाजपा को भी चुनाव में मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि वे संगठन में अलग कुशलता रखते हैं इसलिए उन्हें संगठन द्वारा जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सीएम जयराम ठाकुर से जब पूछा गया कि कांग्रेस के दो विधायक जो भाजपा में शामिल हुए उनके आने के बाद पार्टी में बगावत के सुर भी देखने को मिल रहे हैं,तो जयराम ठाकुर बोले कि ये बातें तो चलती रहती है। ऐसे में समस्या का समाधान भी संगठन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो विधायक पार्टी में शामिल हुए हैं उन्हें टिकट दी जाए इसका फैसला संगठन करेगा।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जनता भलीभांति जानती है कि किसने विकास किया है उन्होंने कहा कि सभी वर्ग एक साथ होकर प्रदेश में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता खुद रिवाज बदलने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पीएम मोदी का दूसरा घर है। ऐसे में प्रदेश की जनता उन्हें जल्द मिशन रिपीट कर तौहफा देने वाली है।

admin August 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारी बारिश से लड़भडोल जल शक्ति विभाग का करीब ढाई करोड़ का नुकसान
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह हिमाचल के दौरे पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?