नाहन : देवेंद्र कुमार – डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में आज डॉक्टर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार के नए चिकित्सकों को एनपीए ना देने के फरमान का विरोध जताया है । सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर एनपीए बंद करने पर रोष व्यक्त किया हैं । डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि नई भर्ती होने वाले शिक्षकों के साथ प्रदेश सरकार एनपीए बंद कर अन्याय कर रही है अगर जल्द ही इस फरमान को वापस नहीं लिया गया तो डॉक्टर एसोसिएशन उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी ।
सोमवार से 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे चिकित्सक
फैकेल्टी एसोसिएशन डॉ वाईएस पीजीएमसी नाहन के महासचिव डॉ नवीन गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश सरकार के एनपीए बंद करने के फरमान पर फैकेल्टी एसोसिएशन डॉ वाईएस पीजीएमसी नाहन, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन व सीएसए विरोध कर रहा है । उन्होंने बताया कि चिकित्सकों को नॉन प्रैक्टिस अलाउंस 1962 से लगातार मिल रहा है । प्रदेश सरकार ने पहले यह 25% से घटाकर 20% किया और अब 20% भी बंद करने का फरमान जारी कर दिया है । उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के साथ यह न्याय संगत नहीं है । षड्यंत्र के तहत प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि उन्हें यह फरमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है । उन्होंने बताया कि सोमवार से डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे।
मेडिकल ऑफिसर की पावर छीन कर ज्वाइंट डारेक्टर को देना गलत
डॉ नवीन गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल समेत एमएस की पावर छीनकर संयुक्त निदेशक एचएएस को देना भी गलत है । उन्होंने मांग की है कि जैसे पहले मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के पास व एम एस के पास जो पावर होती थी उसे वापस रिस्टोर किया जाए।
