सोलन : योगेश शर्मा- सीपीएस ( लोकनिर्माण, सूचना एवं जनसपंर्क व स्वास्थ्य विभाग ) व विधायक संजय अवस्थी ने शनिवार को आईटीआई सोलन में 31वीं राज्यस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आईटीआई सोलन की छात्राओं ने प्रस्तुत किए। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की आईटीआई की छात्रा भाग ले रही है ।
इस दौरान संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए प्रदेश में कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि इसको लेकर तकनीकी शिक्षा को भी हिमाचल प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से ऐसे पाठ्यक्रम आरम्भ करने जा रही है जो युवाओं को आवश्यक कौशल प्रदान कर भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएंगे।
आईटीआई में अब ड्रोन तकनीशियन कोर्स शुरू
संजय अवस्थी ने कहा कि एक युवा को भविष्य का प्रतिभा सम्पन्न नागरिक बनाने में पुस्तकें और खेल बराबर भूमिका निभाती है। उन्होंने आग्रह किया कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेलों और व्यायाम को भी नियमित समय दें। संजय अवस्थी ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र ने प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है और इसके लिए सरकार कार्य कर रही है,उन्होंने कहा कि इसी के साथ ड्रोन तकनीशियन कोर्स को भी अब से आईटीआई में शुरू किया जा रहा है जिससे स्किल डेवलपमेंट के लिए एक अलग कैरियर युवाओ को मिलेगा।
