नाहन : देवेंद्र कुमार -सिरमौर जिला में आईफ्लू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है जिला में अभी तक 400 से अधिक मामले आईफ्लू के दर्ज हो चुके है।मीडिया से बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉक्टर अजय पाठक ने बताया कि आई फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और इस बाबत विभाग के चिकित्सकों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है।
डॉक्टर अजय पाठक ने कहा की लोगों से यह अपील की जा रही है कि यदि उनमें आई फ्लू सिम्टम्स है तो वह चिकित्सक के पास जाकर अपना इलाज करवाए बजाय की किसी नीम हकीम के पास अपना ईलाज करवाए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी कहा कि आईफ्लू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शिक्षा विभाग को पत्र लिखे गए कि कि मॉर्निंग असेंबली में बच्चों को आई फ्लू के बारे में जागरूक करें ताकि लोगों तक आवश्यक जानकारी पहुंच सके।
