शिमला : कमल भारद्वाज -शिमला के दयानंद स्कूल की इमारत पर खतरा मंडरा रहा है । यहां ओल्ड बस स्टैंड के नजदीक हो रहे काम की वजह से स्कूल की एक इमारत को खतरा हो गया है ।
स्कूल की मुख्य इमारत और यह दूसरी इमारत दोनों एक साथ जुड़ती हैं । ऐसे में मुख्य मार्ग पर भी लगातार खतरा मंडरा रहा है । ऐसे में अभिभावक भी अपने बच्चों को लेकर डरे हुए हैं, इसको लेकर शिमला शहरी से विधायक हरीश जनार्था पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के इंजीनियर और अधिकारियों के साथ दयानंद स्कूल पहुंचे और मौके पर निरीक्षण किया और स्कूल प्रशासन के साथ बैठक की ।विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि दयानंद स्कूल के एक हिस्से को हल्का सा नुकसान हुआ । उन्होंने कहा कि इसको लेकर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सिन और नगर निगम के इंजीनियर और आर्किटेक्ट के साथ स्कूल का निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि जल्दी ही क्षतिग्रस्त हिस्से की रि-इंफोर्समेंट का काम कर दिया जाएगा और सरकार के स्तर पर भी उसको पूरा समर्थन दिया जाएगा ।
