मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिले इसके लिए प्रयास सरकार कि ओर से भी किए जा रहे हैं। इसी के तहत अब चंबा जिला के तहत आने वाले डलहौजी विधान poसभा क्षेत्र के किहार सिविल अस्पताल में मरीजों को 50 बेड की सुविधा मिलने जा रही हैं। करोडों की लागत से नए भवन का निर्माण यहां करवाया गया है और इससे यहां की 16 पंचायतों की हजारों की आबादी को इस स्वास्थ्य संस्थान का लाभ मिलने वालाहैं। 11
इससे पहले लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता था लेकिन पूर्व की वीरभद्र सिंह की सरकार के समय डलहौजी की विधायिका आशा कुमारी के प्रयासों से यहां बेहतरीन पचास बेड अस्पताल की घोषणा हुई थी। उसके साथ ही नए भवन के लिए भी आशा कुमारी ने सरकार से पैसा दिलवाया था ताकि दूरदराज के ग्रामीन इलाकों में लोगों को घर द्वार बेहतरीन सुविधा मिल सके। यही कारण है की पूर्व की वीरभद्र सिंह सरकार के प्रयासों से 16 पंचायतों की हजारों की आबादी को अब जल्द किहार अस्पताल में ही 50 बेड की सुविधा मिल पाएगी। अस्पताल मे इसके लिए अब भवन पूरी तरह से तैयार है और थोड़े दिनों के बाद यह भवन जनता को समर्पित किया जाएगा ।
3
