नाहन : देवेन्द्र कुमार-सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में मौसम की बेरुखी के चलते आम की फसल पर संकट छा गया है। ऐसे में आम उत्पादकों को अभी से चिंता सताने लगी है।
नाहन विधानसभा के आमवाला, सैनवाला,सैलानी3, कोलावालाभूड़ ऐसे इलाके हैं जहां बड़ी मात्रा में आम का उत्पादन होता है , मगर इस बार मौसम की बेरुखी ने आम उत्पादकों की चिंताएं बढ़ा दी है । आम उत्पादक दीपक कुमार ने बताया कि आम के पौधों में अच्छी फ्लोरिंग आई है, मगर अभी बारिश की सख्त जरूरत देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश नहीं होती है तो या तो फूल झड़ जाएंगे या आग लगने के बाद खराब हो जाएंगे ऐसे में बारिश जरूरी है ।
जिला में 3 हजार हेक्टेयर भूमि पर होता है उत्पादन
इस बारे में जिला उप निदेशक बागवानी विभाग डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में करीब 3 हजार हेक्टेयर भूमि पर आम का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में सितंबर माह के बाद बारिश नहीं हुई है और इसका असर आम की फसल पर भी पड़ सकता है, यदि जल्द बारिश नहीं होती है । उन्होंने कहा कि जिला में गत वर्ष 27 हजार मीट्रिक टन आम का उत्पादन हुआ था। बारिश होने की स्थिति में जिला में आम के उत्पादन में इजाफा हो सकता है।
