By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के अभिन्न अंग: महेन्द्र सिंह ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के अभिन्न अंग: महेन्द्र सिंह ठाकुर
himachal

मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के अभिन्न अंग: महेन्द्र सिंह ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/10 at 11:01 AM
Share

नाहन (देवेन्द्र कुमार): जल शक्ति, राजस्व, बाग़वानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। मेलों में जहां लोग सुख दुःख बांटते हैं, वहीं हमें अपनी संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। जल शक्ति मंत्री ने सराहां में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति सराहां को अपने एच्छिक निधि से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मेला में आयोजित वॉलीबॉल के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जिनमें नेगी ब्रदर्स चंडीगढ़ को पहला इनाम और सराहां टीम को दूसरा इनाम दिया। इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने पर दबोटा नालागढ़ और सराहां टीम को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया।

जल शक्ति मंत्री ने राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला 2022 के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं तथा 200 करोड़ रुपए की पेयजल योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

उन्होंने पच्छाद विधानसभा में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि वर्तमान में इस क्षेत्र में 2 एसडीएम कार्यालय, 2 बीडीओ कार्यालय, 2 लोक निर्माण, 2 विद्युत बोर्ड के मण्डल, 2 बीएमओ कार्यालय क्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त यहां 3 महाविद्यालय क्रियाशील हैं जबकि हाल ही में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के पच्छाद प्रवास कार्यक्रम के दौरान नारग में भी राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है।

विधायक पच्छाद रीना कश्यप ने कहा कि गत 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के पच्छाद प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में 91 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस क्षेत्र की 09 सड़कों का शिलान्यास किया गया जिससे इस क्षेत्र के लोगों के बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों से जल शक्ति मंत्री को अवगत करवाया।

 

TAGGED: Fairs, festivals, Mahendra Singh Thakur, Nahan
admin September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पुलिस अधिकारी बद्दी ने ट्रांसपोर्टर्स के साथ की बैठक, जानिए क्या दिए आदेश
Next Article CM ने बालीचौकी में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?