By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM ने बालीचौकी में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता की
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM ने बालीचौकी में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता की
himachal

CM ने बालीचौकी में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता की

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/10 at 11:08 AM
Share

मंडी (परी शर्मा): मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की कड़ी में जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने बालीचौकी क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 4.94 करोड़ रुपए की लागत से रेशम उद्यमिता विकास एवं नवोन्मेष केन्द्र बालीचौकी तथा 87 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनियार के भवन का लोकार्पण किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत थाचाधार में 1.51 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना डीपीएफ जुफरकोट के पुनर्निमाण तथा रिमॉडलिंग का शिलान्यास, 98 लाख रुपए की लागत से तीर्थन खड्ड से बालीचौकी तथा अन्य क्षेत्रों के लिए जलापूर्ति योजना के स्त्रोत संवर्द्धन का शिलान्यास तथा जल शक्ति विभाग मण्डल बालीचौकी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 75 वर्षों के दौरान प्रदेश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और हिमचल देश के अन्य राज्यों के लिए मॉडल बनकर उभरा है।

प्रदेश ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, खाद्यान्न उत्पादन, फलोत्पादन, प्रति व्यक्ति आय, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बालीचौकी को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने, अनुसूचित जाति बस्ती गोथला तथा काण्ढी में प्राथमिक पाठशालाएं खोलने, शलबाड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केन्द्र खोलने, बालीचौकी में खण्ड चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय खोलने तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला थाटा को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बालीचौकी क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यहां उपमण्डल अधिकारी कार्यालय, उप तहसील व तहसील कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, रोजगार उप कार्यालय तथा कोषागार कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि बालीचौकी में 12.60 करोड़ रुपये की लागत से लघु सचिवालय भवन का निर्माण, 16.27 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक अस्पताल भवन का निर्माण, 5 करोड़ रुपये की लागत से सेरी उद्यमिता विकास एवं नवाचार केन्द्र का निर्माण, सराज और बालीचौकी क्षेत्र के लिए 121 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का कार्य तथा बस अड्डे का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज क्षेत्र में 98.25 करोड़ रुपए की लागत से शिक्षा विभाग के 40 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि विगत पौने पांच वर्षों में सराज क्षेत्र में 528 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया तथा 268 किलोमीटर सड़कों की टारिंग व 235 किलोमीटर सड़कों की क्रॉस ड्रेनेज का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ रुपये की लागत से बालीचौकी पुल, 26 करोड़ रुपये की लागत से हनोगी पुल, 15 करोड़ रुपए की लागत से थलौट पुल, 2.5 करोड़ रुपये की लागत से रोपड़ी पुल, 8 करोड़ रुपए की लागत से लम्बाथाच पुल और 87 लाख रुपये की लागत से सुकेती खड्ड पुल का निर्माण किया गया है।

TAGGED: Himachal Establishment at Balichowki, Jairam Thakur, mandi
admin September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के अभिन्न अंग: महेन्द्र सिंह ठाकुर
Next Article पंजाब की AAP सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे ही नहीं: राकेश जंबाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?