By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज
himachal

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/06/12 at 5:03 PM
Share

लालहमीरपुर, अरविंद-: विदेशी जलक्षेत्र में हुए हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और अब परिजन उसके पार्थिव शरीर के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में शोक का माहौल है तथा रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों का लगातार परिवार के घर पहुंचना जारी है।

आदित्य के पिता राजेश शर्मा ने बताया कि उन्हें अधिकारियों के माध्यम से जानकारी मिली है कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर अभी संबंधित प्रक्रिया के तहत दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा है,जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती सूचना के अनुसार आदित्य को सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिवार को अभी तक अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है और वे चाहते हैं कि घटना से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आए। उन्होंने कहा कि परिवार की सबसे बड़ी इच्छा अब अपने बेटे को अंतिम बार देखने और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की है।दूसरी ओर, आदित्य के चाचा हिमांशु शर्मा ने बताया कि उनकी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजी शिपिंग) के अधिकारियों से बातचीत हुई है। अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। हालांकि परिवार के मन में कई सवाल अब भी बने हुए हैं। उनका कहना है कि जहाज की स्थिति और उसकी गतिविधियों को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं, जिससे संदेह की स्थिति पैदा हुई है।हिमांशु शर्मा ने कहा कि आदित्य ने घटना से पहले अपने पिता को बताया था कि जहाज अपनी निर्धारित दिशा में आगे बढ़ रहा था, जबकि कंपनी की ओर से जहाज के एक स्थान पर खड़े होने की बात कही जा रही है। ऐसे में परिवार चाहता है कि सभी तथ्यों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में कार्यरत जहाजों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

परिजनों ने मांग की है कि घटना की विस्तृत जांच कर जिम्मेदार पक्षों की जवाबदेही तय की जाए। डीजी शिपिंग ने परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच होगी और सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा।फिलहाल पूरे भालू गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। परिवार की निगाहें अब उस पल पर टिकी हैं, जब आदित्य का पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा और उसे अंतिम विदाई दी जा सकेगी।

TAGGED: Hamirpur Family in shock over death of only son Aditya
Chandrika June 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
Next Article हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो अभियानों में 290 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?