By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
himachalpolitical

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/12 at 4:40 PM
Share

शिमला, संजू-: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला साबित हुआ है।

केशव चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नड्डा के नेतृत्व में देशभर में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ हिमाचल प्रदेश सहित करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में एम्स, अटल स्वास्थ्य संस्थान तथा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने प्रदेश में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया है, जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। चौहान ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, हर्ष महाजन, सुरेश कश्यप, डॉ. सिकंदर कुमार, संजय टंडन, बलबीर वर्मा सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने पर भी चर्चा की गई।

TAGGED: Shimla BJP leaders
Chandrika June 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग
Next Article इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?